Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।. ....विवेक

प्रणाम गुरू जी !
विवेकरंजन श्रीवास्तव

रामपुर, जबलपुर
मो 9425484452

साक्षरता सरगम जीवन की
अ आ इ ई ज्ञान कराया, तुमने
तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।

धन ऋण गुणा भाग जीवन के
भले बुरे का भान कराया, तुमने
तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।

षिक्षा बिन पशुवत् है जीवन,
दे षिक्षा इंसान बनाया, तुमने
तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।

भाषा, दृष्टि, नई, सृष्टि की
ग्णित और विज्ञान सिखाया, तुमने
तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।

क्षण भंगुर नष्वर है जीवन
जीवन का इतिहास बनाया, तुमने
तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।

जीवन में भटकाव बहुत है,
अंधकार में मार्ग दिखाया, तुमने
तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।

अंतिम सत्य मुक्ति जीवन की,
धर्म और आध्यात्म पढ़ाया, तुमने
तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।








प्रतिक्रियाएँ

Re: तुम्हें प्रणाम गुरू जी ।. ....विवेक
अंतिम सत्य मुक्ति जीवन की, धर्म और आध्यात्म पढ़ाया, तुमने तुम्हें प्रणाम गुरू जी । बहुत अच्छा। शिक्षक दिवस के मौके पर सभी गुरूओं को मेरा नमन।
अस्वीकरण